माणिक साहा ने ली शपथ, दूसरी बार बने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता माणिक साहा ने बुधवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने दूसरी बार यह जिम्मेदारी संभाली है। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली जिनमें रतनलाल नाथ, प्राणजीत सिंघा रॉय, सांतना चकमा, टिंकू रॉय और बिकाश देबबर्मा और सुक्ला चरण नोएटिया शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। कुल मिलाकर, भाजपा के आठ और उसके सहयोगी दल आईपीएफटी के एक सदस्य को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इनमें से पांच नए चेहरे हैं, जबकि पहले के मंत्रिमंडल में शामिल रहे चार मंत्रियों को भी नये मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

इसे भी पढ़ें: Meghalaya: एनपीपी के थॉमस ए संगमा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

टिपरा मोथा के 13 विधायकों में से कोई भी शपथ ग्रहण में नहीं दिखा। इस पार्टी के प्रमुख प्रद्युत किशोर माणिक्य देवबर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘टिपरा ने समझौा नहीं किया। प्रतीक्षा करो और देखो।’’ माणिक साहा पिछले साल की शुरुआत में बिप्लब कुमार देबके स्थान पर मुख्यंत्री बने थे। प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 32 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि इसकी सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट मिली है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र दबाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, राहुल गांधी ने युवाओं से गैर-कानूनी हिरासत का रिकॉर्ड रखने को कहा

पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था, Raja Warring ने CM Bhagwant Mann से मांगा इस्तीफा

Top 10 Breaking News 14 October 2026 | Air India Hijack Scare | Parvinder Singh Jhotta Murder | Bihar Ganga Accident | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

वकील Nilesh Ojha ने CBI को सौंपे पेन ड्राइव और वीडियो, Disha Salian जांच में नया मोड़