दिग्विजय सिंह की ऐसी की तैसी... जब ग्वालियर में झल्लाकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

By अनुराग गुप्ता | May 04, 2022

भोपाल। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसको लेकर चौतरफा चर्चा हो रही है। दरअसल, बिट्टा ने आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाकर 70 साल की टेंशन की बीमारी को उखाड़ कर फेक दिया। 

इसे भी पढ़ें: बिजली संकट पर बरसे दिग्विजय सिंह, बोले- मध्य प्रदेश सरकार पावर स्टेशन को बंद करने का दे रही पैसा 

दिग्विजय सिंह पर बरसे बिट्टा

आपको बता दें कि इंडियन यूथ कांग्रेस के मुखिया रह चुके मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने दिग्विजय सिंह को लेकर टिप्पणी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में की। इतना ही नहीं उन्होंने तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जवानों पर गोलियां चलती थी, पत्थरबाजी होती थी, उसकी चर्चा तो दिग्विजय सिंह नहीं करते थे। अच्छा हुआ कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी क्योंकि पार्टी पर तो दिग्विजय सिंह जैसे पुराने लोगों ने कब्जा कर रखा है। 

इसे भी पढ़ें: महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने को दिया जा रहा लाउडस्पीकर मामलों को तूल: दिग्विजय सिंह 

बिट्टा की आपत्तिजनक टिप्पणी

इसी बीच बिट्टा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कहते हैं कि मुझे गौमांस खाने में कोई दिक्कत नहीं है। दिग्विजय सिंह की ऐसी की तैसी... आओ मुझसे बहस करो। जिस दिन दिग्विजय सिंह ऐसे भाषण देते हैं उस दिन कांग्रेस के 10 हजार वोट कम हो जाते हैं। इतना ही नहीं बिट्टा ने कांग्रेस के कमजोर होने के पीछे दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं के हाथ होने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के दिमाग में हमेशा सिर्फ और सिर्फ हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद रहता है।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र के धाराशिव में मतदान केंद्र के बाहर निजी रंजिश के चलते व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

क्या अल्पमत में है हरियाणा नायब सरकार! तीन निर्दलीय विधायकों ने लिया अपना समर्थन वापस

Congress की सरकार आने पर SC/ST से छीनकर धार्मिक आधार पर दिया जाएगा आरक्षण? PM मोदी ने शहजादे की कौन सी खतरनाक चाल का किया जिक्र

Summer Coolers Recipe: चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए, घर पर आसानी से बनाएं समर ड्रिंक्स