भाजपा नीत सरकार में नाकाबंदी मुक्त बना मणिपुर: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

थाऊबल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बार-बार के बंद और हड़तालों के चलते जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छू रही थीं लेकिन भाजपा नीत सरकार ने राज्य को नाकाबंदी मुक्त किया। शाह ने मणिपुर में पार्टी की सरकार की उसके विकास कार्यों के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिरेन सिंह को एक सच्चा चौकीदार कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में कार्य किया है। उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान बार-बार बंद होते थे, एक बंद तो 160 दिन तक चला। इससे जरूरी चीजों के दाम बढ़ गए। यद्यपि बिरेनजी के शासन में मणिपुर नाकाबंदी मुक्त बन गया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने पूर्वोत्तर में शांति और विकास सुनिश्चित किया: अमित शाह

उन्होंने मणिपुर में राजग सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि उड़ान योजना के तहत पांच हेलीपैड का निर्माण किया गया है और पांच वर्षों में राज्य में 300 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है। उन्होंने दावा किया कि यदि आप संप्रग सरकार में 13वें वित्त आयोग और राजग सरकार में 14वें वित्त आयोग की तुलना करेंगे तो आपको पता चलेगा कि मोदी नीत सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए 238 प्रतिशत अधिक राशि का आवंटन किया है। उन्होंने राज्य की रहने वाली बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम की प्रशंसा की और कहा कि मणिपुर एथलीट एवं खिलाड़ियों की धरती है।

इसे भी पढ़ें: आडवाणी-जोशी को टिकट नहीं दिए जाने पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बड़ी बात

उन्होंने कहा कि भाजपा नीत सरकार मणिपुर में भारत के पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कर रही है। मणिपुर में लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 11 अप्रैल और 18 अप्रैल को होंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत