मणिपुर सीएम Biren Singh ने छोड़ा पद, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

By एकता | Feb 09, 2025

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने रविवार को इंफाल में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। खबरों के मुताबिक, बीरेन सिंह के इस्तीफ़े के पीछे की वजह कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की धमकी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सिंह के नेतृत्व से नाखुश बीजेपी विधायक अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस का साथ देने वाले थे।

इसे भी पढ़ें: Aligarh Muslim University के मेनू में बदलाव, चिकन की जगह परोसी जाएगी बीफ बिरयानी, विवाद के बाद एएमयू प्रशासन ने सफाई दी

कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव की धमकी, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के समर्थन वापस लेने और पार्टी के अंदरूनी लोगों के विरोध के चलते उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा।

बता दें कि कॉनराड संगमा की एनपीपी के समर्थन वापस लेने के बाद भी मणिपुर में भाजपा के पास बहुमत था। लेकिन संभावना थी कि फ्लोर टेस्ट की स्थिति में कुछ विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। ये विधायक पार्टी नेतृत्व में बदलाव की मांग कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं