मणिपुर सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे नागरिकों के खाते में 2000 रुपये जमा किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

इम्फाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे मणिपुर के नागरिकों के खाते में 2000 रुपये जमा किए हैं। एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार तक राज्य सरकार ने मणिपुर के फंसे हुए करीब 2700 लोगों के खाते में 2000 रुपये जमा किए।

उन्होंने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 17,000 मणिपुर के निवासी फंसे हुए हैं। गौरतलब है कि विभिन्न राज्यों में फंसे मणिपुरी लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश पोस्ट करके राज्य सरकार से वित्तीय मदद की गुहार लगाई थी।

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा