मणिपुर में आग लगी है और केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री मोदी सोए हुए हैं : गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मणिपुर की स्थिति को लेकर केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर में आग लगी है और भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सोये हुए हैं। ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के अवसर पर बांसवाड़ा जिले में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए गहलोत ने ऐतिहासिक मानगढ़ धाम को स्मारक के रूप में विकसित करने की शुरुआत 100 करोड़ रुपए की लागत के साथ करने की घोषणा की। इस अवसर पर गहलोत ने राज्य में फिर कांग्रेस नीत सरकार बनने का विश्वास जताया। केन्द्र की भाजपा नीत सरकार और प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘मणिपुर में आग लगी है... लेकिन भारत सरकार, मोदी जी, अमित शाह जी सोये हुए हैं।

जाति आधारित जनगणना का समर्थन करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘हम चाहेंगे कि राजस्थान में भी जाति आधारित जनगणना शुरू हो।’’ राज्य में कांग्रेस सरकार की वापसी का भरोसा जताते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘राज्य सरकार राहुल गांधी की भावना को आधार बनाकर आगे बढ़ रही है। राजस्थान में पहली बार सुनने को मिल रहा है कि मौजूदा सरकार रिपीट (वापसी कर) हो रही है।’’ रैली के मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदर्भ में गहलोत ने कहा, ‘‘राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो उन शक्तियों का मुकाबला कर रहे हैं जिनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: क्या बाईं करवट सोना वाकई पाचन के लिए बेस्ट है? Heartburn रोकने के लिए अपनाएं ये Health Tips

Betul में भीषण Road Accident, ट्रक से कार टकराने से 3 की मौत, 6 घायल

चीनी कम, इथेनॉल ज्यादा? Kharge ने पूछा- ये Atmanirbhar Bharat का कौन सा गणित है, Modi Govt जवाब दे

Ramgarh के Steel Factory में आग लगने से 3 कर्मियों की मौत, जांच शुरू