मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 20, 2026

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा सात कुकी ग्रामीणों को कथित तौर पर हिरासत में लिये जाने को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुद्ध किया और सरकारी वाहनों पर पथराव किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे से आधी रात तक मोटबुंग और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन जारी रहा तथा इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर सड़कों पर टायर जलाए और सरकारी वाहनों पर पथराव किया।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए भारी निर्माण उपकरणों की मदद से मोटबुंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (इंफाल-दिमापुर) के कुछ हिस्सों को कथित तौर पर खोद दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने सातों ग्राम स्वयंसेवकों को रिहा कर दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।

अधिकारी ने कहा, जिले में स्थिति अब नियंत्रण में है। इस बीच, कुकी समुदाय की शीर्ष संस्था कुकी इनपी मणिपुर (केआईएम) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सात ग्रामीणों को हिरासत में लिये जाने की निंदा की। केआईएम ने एक बयान में अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे स्थानीय नागरिकों को हिरासत में तो ले रहे हैं, लेकिन कुकी महिलाओं की हत्या करने वाले हथियारबंद उपद्रवियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने में विफल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब