Manipur Landslide | मणिपुर भूस्खलन अब तक 25 लोगों की मौत, अभी भी 38 लोग लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

गुवाहाटी। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 25 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 38 लोग लापता हैं तथा तलाश एवं बचाव अभियान तेज करने के लिए और दलों को लाया गया है। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने भूस्खलन का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘टुपुल के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में हालात अब भी गंभीर हैं। सुबह बारिश होने के कारण हमें मौसम खराब रहने की आशंका है। अभी तक 18 घायल और 25 शव मिले हैं।’’

इसे भी पढ़ें: उदयपुर हत्याकांड: कांग्रेस ने मुख्य आरोपी पर लगाया भाजपा सदस्य होने का आरोप

उन्होंने कहा कि अब तक प्रादेशिक सेना के 13 जवानों और पांच नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसके अलावा प्रादेशिक सेना के 18 जवानों और छह नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं। इंफाल में अधिकारियों ने बताया कि एक और शव बरामद किया गया है और अभी उसकी पहचान नहीं की गयी है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लापता हुए प्रादेशिक सेना के 12 जवानों और 26 नागरिकों की तलाश की जा रही है।’’

प्रवक्ता के मुताबिक, एक जूनियर कमीशंड अधिकारी सहित 14 जवानों के शव भारतीय वायुसेना के दो विमानों और सेना के एक हेलीकॉप्टर से उनके गृहनगर भेजे गए हैं। एक जवान का शव सड़क मार्ग से मणिपुर के कांगपोकपी जिले में भेजा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शवों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने से पहले इम्फाल में मृतक जवानों को पूरा सैन्य सम्मान दिया गया।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह