Manipur के चुराचांदपुर में 7.4 किलो Yaba टैबलेट और अफीम बरामद, म्यामां के 3 नागरिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में पुलिस ने म्यामां के तीन नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से याबा की गोलियां एवं अफीम समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भारत-म्यामां सीमा के समीप बेहियांग गांव से पौखानपियांग मिलुन (38), लिएनसियानमिनथांग मिलुन (27) और पौखांटुआंग मिलुन (27) को गिरफ्तार किया गया है।

तीनों म्यामां निवासी हैं। मणिपुर में 398 किलोमीटर लंबी भारत -म्यामां अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिसमें से 55 किलोमीटर हिस्से पर बाड़ लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों के पास से लगभग 7.4 किलोग्राम अवैध नशीली दवा याबा और तीन किलोग्राम अफीम जब्त की गई।

पुलिस का कहना है कि उनके पास से तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। याबा का थाई भाषा में अर्थ ‘खुशमिजाजी दवा’ है। यह उत्तेजना बढ़ाती है और भारत में इसे प्रतिबंधित किया गया है, क्योंकि इसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन होता है।

पुलिस ने बताया कि इस बरामदगी के सिलसिले में एनडीपएस कानून और विदेशी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

भारत में रिलीज हो रहे हैं The Lord of the Rings: The Rings of Power के एपिसोड 5 और 6, जानें सही समय और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

Ravi Pradosh Vrat पर शिव परिवार और सूर्य देव की होगी पूजा, जानिए अभिषेक की सही विधि

61% परिवारों का खर्च 20% से अधिक बढ़ा, Inflation पर Congress ने केंद्र को घेरा

110 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, Cyclone Akwan से Andhra और Odisha होंगे प्रभावित