मणिपुर के आदिवासी समूह ने अनिश्चितकालीन बंद की धमकी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2023

मणिपुर के कांगपोकपी स्थित आदिवासी संगठन ‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ (सीओटीयू) ने सोमवार को धमकी दी कि अगर केंद्र पिछले तीन दिन में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने में विफल रहा तो जिले में अनिश्चितकालीन बंद शुरू किया जाएगा। दो मणिपुरी विद्यार्थियों की हत्या के सिलसिले में सीबीआई द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार किए जाने की निंदा करते हुए सीओटीयू ने सोमवार को एक बयान में कहा, कमेटी केंद्रीय गृह मंत्रालय को 48 घंटे का अल्टीमेटम देती है कि वह केंद्रीय एजेंसियों को गिरफ्तार सभी आदिवासियों को तुरंत रिहा करने और मैतेई अपराधियों की जांच शुरू करने का निर्देश दे।

सीओटीयू ने थानों से हथियार और गोला-बारूद लूटने वाले लोगों की गिरफ्तारी और मई में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वालों को कड़ी सजा देने की भी मांग की। जुलाई में, मणिपुर पुलिस ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के आरोप में सात से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने 22 सितंबर को एक अन्य मामले में इंफाल से मोइरांगथेम आनंद सिंह को गिरफ्तार किया था। मणिपुर पुलिस ने पुलिस शस्त्रागार से लूटे गए हथियार रखने के आरोप में सिंह को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था।

हालांकि, सभी पांच लोगों को जमानत मिल गई, लेकिन सिंह को एनआईए ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि उसे दिल्ली लाया गया और उचित कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहा है। राज्य में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण होने के कारण, राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 5 अक्टूबर या अगली सूचना तक बंद रखने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

Zimbabwe T20: कप्तान Shreyas Iyer को पहली जीत का इंतजार, युवा टीम की अग्निपरीक्षा

क्या प्रदर्शन में अपनी पहचान छिपा सिविल ड्रेस में तैनात हो सकते हैं पुलिसकर्मी, SC के फैसले और कानून में Police Identity पर क्या है नियम?

Chaturmas 2026: Devshayani Ekadashi से शुरू हो रहा Chaturmas, जानें 4 महीनों तक क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

मायावती की NEET Paper Leak पर अपील: सरकार-प्रदर्शनकारी मिलकर निकालें समाधान