Manipur: अरंबाई टेंगोल के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में सशस्त्र समूह अरंबाई टेंगोल के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नंबुल मापल क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार किए गए अरंबाई टेंगोल सदस्यों की पहचान कंगबाम लेनिन सिंह (43) और तोइजम शांति किशोर (50) के रूप की गई है।

पुलिस के मुताबिक, सिंह और किशोर के कब्जे से एक मैगजीन और 16 कारतूस के साथ एक इंसास राइफल तथा एक मैगजीन और तीन कारतूस के साथ .38 कैलिबर की पिस्तौल जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, सिंह और किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Deal पर खरगे ने पूछे तीखे सवाल, White House की शर्तों पर क्यों चुप रही Modi Govt?

Britain में इतिहास लिखने के करीब Shabana Mahmood, बन सकती हैं देश की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री

Lok Sabha स्पीकर Om Birla के खिलाफ विपक्ष का बड़ा दांव, No-Confidence Motion पर 119 सांसदों के दस्तखत

मुनाफावसूली का दबाव, Global Cues से Gold-Silver Price धड़ाम, जानें MCX पर नया भाव