मणिपुर में जारी अशांति से अंतर-समुदायिक संबंध, शिक्षा और अर्थव्यवस्था प्रभावित: मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

इंफाल, 27 जुलाई मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य में लंबे समय से जारी अशांति का अंतर-समुदायिक संबंधों, शिक्षा और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सिंह ने यह बात इंफाल पूर्व जिले के अंद्रो विधानसभा क्षेत्र में अंद्रो स्थित नव-निर्मित इमा (मातृ) बाजार तथा खुंगदोंगबाम मापा और वांगखेम सिफाई लीकाई में थौबल नदी पर बने दो पुलों के उद्घाटन के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति ही विकास की आधारशिला है और राज्य में जारी अशांति ने सामाजिक सौहार्द को बाधित किया है, युवा पीढ़ी की शिक्षा को प्रभावित किया है तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया है।

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव

Davis Cup: Sumit Nagal की हार के साथ भारत को Korea ने 3-1 से हराया