Manipur video: पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2023

इम्फाल। मणिपुर पुलिस ने आरएसएस के एक पदाधिकारी और उनके बेटे की तस्वीर प्रसारित करने और यह आरोप लगाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार रात प्राथमिकी दर्ज की कि वे चार मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना में शामिल थे। तस्वीर को कुछ लोगों ने ट्विटर और फेसबुक समेत सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया था। मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि उसके साइबर अपराध पुलिस थाने (सीसीपीएस) को ‘‘एक संगठन के एक पदाधिकारी से एक रिपोर्ट मिली थी कि उनकी और उनके बेटे की एक तस्वीर, दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की वीडियो के स्क्रीनशॉट के साथ विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर अपलोड की गई है।’’ 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान