Manipur Violence: मेरीकॉम ने कहा मेरा मणिपुर जल रहा है, कृपया मदद करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2023

इम्फाल। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज एम.सी. मेरीकॉम ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से मणिपुर में भड़की हिंसा पर काबू पाने में मदद करने की अपील की। उन्होंने आज तड़के एक ट्वीट किया जिसमें, हिंसा की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, मेरा मणिपुर जल रहा है, कृपया मदद करें। गौरतलब है कि बुधवार को पूर्वोत्तर राज्य में एक जनजातीय आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद सेना और असम रायफल्स को स्थिति नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया।

इसे भी पढ़ें: Bajrang Dal पर प्रतिबंध के मुद्दे को लेकर भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने जलाया कांग्रेस का घोषणापत्र

इम्फाल घाटी में वर्चस्व रखने वाले गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) द्वारा बुलाए गए आदिवासी एकजुटता मार्च के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रैली में हजारों आंदोलनकारी शामिल थे, इस दौरान आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच झड़पें हुईं और अन्य जिलों में भी हिंसा फैल गई।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी