Manipur: फ्री मूवमेंट अभियान के पहले ही दिन हिंसा, बस पर किया गया हमला, दागने पड़े आंसू गैस के गोले

By अंकित सिंह | Mar 08, 2025

मणिपुर में महीनों तक चली जातीय अशांति के बाद स्वतंत्र आवाजाही के पहले दिन ताजा हिंसा देखने को मिली, जिसमें कांगपोकपी इलाके में एक सार्वजनिक बस पर हमला किया गया। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद हुआ है, जिन्होंने अधिकारियों को 8 मार्च, 2025 से पूरे राज्य में अप्रतिबंधित आवाजाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था, साथ ही व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया था।

इसे भी पढ़ें: भारत ने UN ह्यूमन राइट्स चीफ को सुनाई खरी-खरी, मणिपुर-कश्मीर पर की थी बयानबाजी

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में शनिवार को मेइती संगठन द्वारा आयोजित शांति मार्च को इसलिए रोक दिया गया क्योंकि यह प्रदर्शन अंतर-जिला बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की सरकार की पहल के दिन हो रहा था। इस पहल का उद्देशय लोगों की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करना था। सुरक्षा बलों ने इंफाल से लगभग 18 किलोमीटर दूर सेकमई में फेडरेशन ऑफ सिविल सोसायटी ऑर्गनाइजेशन द्वारा निकाले गए जुलूस को रोक दिया और आयोजकों से सरकार की मुक्त आवाजाही पहल में शामिल होने को कहा। 

प्रमुख खबरें

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव