Manipur Viral Video: महिलाओं के साथ नीच हरकत करने वाले आरोपी का घर फूंका, देखें Video

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाए जाने के वीडियो के दो दिन बाद, स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो में देखे गए कथित आरोपियों में से एक ह्यूरिम हेरादास सिंह के घर में आग लगा दी। 20 जुलाई को इंफाल में महिलाओं ने मणिपुर वायरल वीडियो मामले के एक आरोपी का घर जला दिया। मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। यह घटना पूर्वोत्तर राज्य में 3 मई को जातीय हिंसा भड़कने के एक दिन बाद कांगपोकपी जिले के एक गांव में हुई। दूसरी ओर, भयावह फुटेज बुधवार को सामने आया और इंटरनेट प्रतिबंध हटने के बाद वायरल हो गया। 

 

इसे भी पढ़ें: Monsoon Session: Rajnath Singh बोले- मणिपुर घटना पर सरकार चर्चा को तैयार, खड़गे का दावा- मोदी ने विफलता दिखाई


एन बीरेन सिंह ने क्या कहा

आज अपने बयान में एन बीरेन सिंह ने कहा कि घटना को लेकर राज्य भर में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी नंबर एक, जिसे पहले गिरफ्तार किया गया था, कल उसका घर महिलाओं ने जला दिया था। उन्होंने कहा कि मणिपुर का समाज महिलाओं के खिलाफ अपराध के खिलाफ है। वे महिलाओं को अपनी मां मानते हैं। यह विरोध आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सरकार का समर्थन करने के लिए है। मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर अपने इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देने के लिए पूछे जाने पर, सीएम एन बीरेन सिंह कि मैं इसमें नहीं जाना चाहता। मेरा काम राज्य में शांति लाना है। समाज में उपद्रवी हर जगह हैं लेकिन हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।”

प्रमुख खबरें

दलीप ट्रॉफी: पूर्वी क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को 266 रन पर समेटा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने कुछ देर की कप्तानी

Messi Event Refund: Suvendu Adhikari ने 33 हजार दर्शकों के पैसे लौटाने और 100 नए Indoor Stadium बनाने का किया बड़ा ऐलान

राजस्थान निकाय चुनाव में एकजुट रहें, सिफारिश नहीं जीतने वाले को मिले टिकट: अशोक गहलोत

CBI ने वाप्कोस के पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज दुबे पर दर्ज किया नया केस