मणिपुर: जबरन वसूली के आरोप में महिला उग्रवादी और दो अन्य व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2025

मणिपुर में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन की एक महिला सदस्य और दो अन्य को जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के पिशुम ओइनम इलाके से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) की एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि उसकी पहचान मीकम बसंतरानी देवी (42) के रूप में हुई है। गिरफ्तार उग्रवादी जबरन वसूली के अलावा ऋण वसूली और भूमि विवादों के मामलों में धमकी देकर पक्षों के बीच मध्यस्थता कराने में भी शामिल थी।

बयान में कहा गया है कि पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले में मोटर वाहन परिवहन विभाग के अधिकारी बनकर गलत कार्यों में लिप्त दो लोगों को भी गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद अनीश इकबाल और मोहम्मद आमिर रहमान के रूप में हुई है, जो सड़क किनारे जुआ खेलने वालों से पैसे मांग रहे थे। उन्हें खुरई अहोंगेई इराबोट लीराक इलाके से गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची