Manipur: स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या, बुधवार को ही खोले गए थे 1 से 8वीं तक के कक्षा

By अंकित सिंह | Jul 06, 2023

मणिपुर में हिंसा को लेकर पिछले दो महीने से तनाव की स्थिति है। इस तनाव में थोड़ी कमी के बाद राज्य सरकार ने स्कूलों को कोलने का निर्णय लिया था। राज्य में स्कूलों की कक्षाएं फिर से शुरू होने के एक दिन बाद गुरुवार सुबह मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक स्कूल के पास एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 8:40 बजे शिशु निष्ठा निकेतन स्कूल के पास हुई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के मद्देनजर स्कूल दो महीने से अधिक समय से बंद हैं। 

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence | मणिपुर में सैनिकों ने भीड़ को सुरक्षा शिविर से हथियार लूटने से रोका, 1 की मौत

बैठक से बहिर्गमन

 संसद की गृह संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष द्वारा मणिपुर की स्थिति पर चर्चा कराने की मांग अस्वीकार किये जाने के बाद विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को इसकी बैठक से ‘वाकआउट’ (बहिर्गमन) किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ‘कारागार स्थिति, अवसंरचना और सुधार’ के विषय पर आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना की राज्य सरकारों के विचार सुनने को लेकर बुलाई गई इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह एवं प्रदीप भट्टाचार्य ने समिति के अध्यक्ष बृजलाल को एक संयुक्त पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि सदस्य मणिपुर की स्थिति को नजरंदाज नहीं कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता

Nepal Floods: महाराष्ट्र के 37 पर्यटक सुरक्षित Mumbai पहुंचे, जताया आभार