पंजाब कांग्रेस कलह: मनीष सिसोदिया का आरोप, अमरिंद सिंह की पीएम मोदी के साथ चल रही है गुपचुप दोस्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2021

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच ‘‘गुप-चुप दोस्ती’’ होने का आरोप लगाया। केन्द्र सरकार द्वारा जारी प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई) में पंजाब के स्कूलों को पहला स्थान मिलने के बाद सिसोदिया का यह बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘‘कैंप्टन (अमरिंदर सिंह) को मोदीजी का आशीर्वाद प्राप्त है। दिल्ली के स्कूलों को सूची में काफी नीचे जगह मिली है। पंजाब में पिछले पांच साल में करीब 800 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं और कई स्कूलों का संचालन निजी प्रतिष्ठानों को सौंप दिया गया है, फिर भी पंजाब सूची में पहले स्थान पर है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर