100 करोड़ की रिश्वत, डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश, मनीष सिसोदिया ने 140 मोबाइन फोन नष्ट किए, शराब घोटाले में बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2022

दिल्ली की विवादित शराब नीति को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के दावे के  बाद बीजेपी दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मनीष सिसोदिया पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में कई परते खुलकर सामने आ रही हैं। शराब घोटाले में कल दो और आरोपी पकड़े गए। हैदराबाद से बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया गया है। इसके तार शराब नीति से जुड़े हैं। शराब घोटाले को लेकर परत दर परत खुल रही हैं। उन्होंने कहा कि रिमांड लेटर हैं, जिसमें 2631 करोड़ का नुकसान हुआ। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली घूमने जा रहे हैं? मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं? तो दादा देव मंदिर जाएं

बीजेपी नेता ने मोबाइल फोन दिखाते हुए कहा कि 140 मोबाइल फोन में मनीष सिसोदिया और उनकी टोली ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए। जो सादगी की कसम खाते थे और गारंटी लेते थे कि राजनीति में नहीं आएंगे। बीजेपी ने कहा कि आबकारी नीति को 5 जुलाई, 2021 को सार्वजनिक किया गया था, लेकिन नीति की एक प्रति 31 मई, 2021 को मनीष सिसोदिया के दोस्तों को लीक कर दी गई थी जिसमें निर्माता और कार्टेल शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर