ACB के सामने पेश नहीं हुए मनीष सिसोदिया, 2000 करोड़ के घोटाले से जुड़ा है मामला

By अंकित सिंह | Jun 09, 2025

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार को दिल्ली सरकार की एसीबी द्वारा की जाने वाली पूछताछ में शामिल नहीं हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आप नेता मनीष सिसोदिया और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन को पूछताछ के लिए बुलाया था। जैन शुक्रवार को एसीबी के समक्ष पेश हुए, जबकि सिसोदिया को सोमवार को पेश होना था। जैन से एसीबी ने पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

इसे भी पढ़ें: 30 कमरों के 'माया महल' में रहेंगी मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता, AAP ने लगाया बड़ा आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शनिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे आप नेताओं के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार करने पर तत्काल प्रतिबंध लगा देना चाहिए। आप नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के उपचुनाव के लिए प्रचार करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए चुघ ने मांग की कि उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका जाए। आप नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका