Manish Sisodia बोले- एक ही सवाल बार-बार पूछे जाने से दिमाग घूम रहा है, इस पर कोर्ट ने CBI से क्या कहा?

By नीरज कुमार दुबे | Mar 04, 2023

दिल्ली की एक अदालत ने शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई हिरासत और दो दिन के लिये बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने जांच एजेंसी को सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। इससे पहले, सीबीआई ने सिसोदिया की और तीन दिन के लिये हिरासत मांगी थी। हालांकि, अदालत ने फिलहाल सिसोदिया की सीबीआई हिरासत दो दिन के लिये ही बढ़ाई।

दूसरी ओर, मनीष सिसोदिया की रिहाई की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने मध्य दिल्ली में प्रदर्शन किया। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी कार्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर राउज एवेन्यू अदालत में सिसोदिया की पेशी से पहले विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने ‘मनीष सिसोदिया को रिहा करो’ के नारे लगाए। पार्टी ने दावा किया है कि सिसोदिया को इसलिये गिरफ्तार किया गया है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे ‘अच्छे काम’ में बाधा डाली जा सके।

उधर, दिल्ली भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यदि मनीष सिसोदिया ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नाहक ही हंगामा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी