आबकारी नीति मामले में पुछताछ के लिए रवाना हुए Manish Sisodia, कहा पूरा सहयोग करूंगा

By रितिका कमठान | Feb 26, 2023

नयी दिल्ली। आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पूछताछ के लिये बुलाए जाने पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार यानी 26 फरवरी को ऑफिस के लिए निकल गए है। मनीष सिसोदिया अपनी गाड़ी से सीबीआई ऑफिस के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।

उन्होंने लिखा, “आज फिर सीबीआई जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है।” सिसोदिया से पूछताछ से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान उनके साथ है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआयें आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे।”

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिसोदिया भविष्य के राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “मुझे लगता हैं केंद्र सरकार और भाजपा अरविंद केजरीवाल जी से डरती हैं। आज यह जो गिरफ्तारी हो रही है यह कोई दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी की गिरफ्तारी नहीं हैं बल्कि यह देश के भावी शिक्षा मंत्री की गिरफ्तारी हो रही हैं।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास