मनीष सिसोदिया का मनोज तिवारी पर पलटवार, कहा- जेल जाने से नहीं डरता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य को पूरा करने के लिए आप सरकार सरकारी स्कूल की इमारत के हर कमरे के लिए 25-25 लाख रुपये भी खर्च करने को तैयार है। सिसोदिया ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब भाजपा की दिल्ली इकाई ने रविवार को कक्षाओं के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। सिसोदिया ने कहा कि अगर कोई उन्हें जेल भिजवाना चाहता है, फिर भी वह दिल्ली की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है और वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: आप की शिक्षा क्रांति को भाजपा ने बताया 2000 करोड़ का घोटाला

पूर्वी दिल्ली के मंडावली में सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के दौरान, शिक्षा विभाग का जिम्मा संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की दिल्ली इकाई आप सरकार पर भ्रष्टाचार के ‘‘निराधार आरोप’’ लगा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2892 करोड़ रुपये में अत्याधुनिक कक्षाओं, कम्प्यूटर लैब, प्रयोगशालाओं, संगीत कक्षों, पुस्तकालयों, गलियारों, खेल मैदानों, तरणतालों, शौचालयों, जल एवं बिजली आपूर्ति प्रणालियों, दूषित जल शोधन प्रणालियों आदि के निर्माण की लागत शामिल है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह