'भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल, केजरीवाल', जमानत पर बोले सिसोदिया, भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं

By अंकित सिंह | Aug 10, 2024

दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नाम आज पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद एक राज्य में एक उदाहरण नहीं दे पाई... इसी छवि को बिगाड़ने के लिए ये सारे षडयंत्र रचे जा रहे हैं... जनता के दिलों के दरवाजे खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप जेल के दरवाजे बंद कर सकते हैं लेकिन जनता के दिलों के दरवाजे बंद नहीं कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Manish Sissodia ने पत्नी के साथ चाय पीते हुए पोस्ट की तस्वीर, कहा आजादी की चाय, 17 महीने बाद

सिसोदिया ने आगे कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की बदौलत हम पर कल भगवान की कृपा हुई। बाबा साहेब ने 75 साल पहले ही ये अंदाजा लगा लिया था कि कभी-कभी इस देश में ऐसा होगा कि तानाशाही बढ़ जाएगी। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि तानाशाह सरकार जब एजेंसियों, कानूनों और जेलों का दुरुपयोग करेगी तो हमें कौन बचाएगा? बाबा साहेब ने लिखा था संविधान बचाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का इस्तेमाल करते हुए कल तानाशाही को कुचला। मैं उन वकीलों का भी शुक्रगुजार हूं जो यह लड़ाई लड़ रहे थे। वो वकील एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट धक्के खा रहे हैं... मेरे लिए अभिषेक मनु सिंघवी भगवान स्वरूप हैं। 

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में