तिहाड़ जेल में बंद Manish Sisodia को खाने में मिली आलू मटर की सब्जी, जानें जेल में कैसा है सिसोदिया का हाल

By रितिका कमठान | Mar 07, 2023

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में भेजा गया है जहां उन्होंने पहली बार जेल में रात बिताई है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति घोटाले के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है, जिसके बाद एन्फॉर्समेंट डायरेक्टोरेट भी मनीष सिसोदिया की टीम आज उनसे पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंचेगी।

बता दें कि मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल की जेल नंबर 1 के वार्ड नंबर 9 में रखा गया है, जो कि बुजुर्गों की सेल है। मनीष सिसोदिया भी बुजुर्गों की सेल में 20 मार्च तक रहेंगे। इसके साथ ही सिसोदिया पर 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी भी की जा रही है। जिस सेल में सिसोदिया हैं वहां कोई अन्य कैदी नहीं है।

बता दें कि मनीष सिसोदिया का जेल में पहुंचने के बाद सबसे पहले नियमों के मुताबिक मेडिकल टेस्ट हुआ,जिसकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। रिपोर्ट आने के बाद सिसोदिया अपनी सेल में गए और पूरा समय वहीं रहे। इसके बाद रात के समय जेल के कर्मचारियों ने सिसोदिया को स्पर्श किट दी जिसमें दैनिक उपयोग का सामान उपलब्ध होता है। इसमें टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन व कुछ  बर्तन शामिल होते है।

  

शाम 6-7 बजे के बीच डिनर के समय पर मनीष सिसोदिया को दाल,रोटी,चावल और आलू मटर की सब्जी खाने में दी गई। रात में सोने के लिए उन्हें जेल में दो कंबल और एक बेडशीट उपलब्ध कराई गई है। 

आज ईडी करेगी  पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर सकता है और उनका बयान दर्ज कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने इस मामले में एक और गिरफ्तारी की है। उसने हैदराबाद के शराब कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई को हिरासत में लिया है। ईडी के अधिकारी धन शोधन रोकथाम कानून के तहत सिसोदिया का बयान दर्ज करने के लिए दोपहर को तिहाड़ जेल पहुंचेंगे। सीबीआई ने इस मामले में सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। पिल्लई को लंबी पूछताछ के बाद सोमवार शाम को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया। ईडी द्वारा इस मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी है। सूत्रों ने बताया कि पिल्लई को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी पूछताछ के लिए उनकी हिरासत देने का अनुरोध करेगी।

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card