Kejriwal बैक इन जेल, रिजल्ट के बाद मनीष सिसोदिया बाहर होंगे ऑन बेल? SC में 4 जून को अहम सुनवाई

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2024

अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद वापस सरेंडर कर दिया है। दूसरी तरफ शराब नीति मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले के सिलसिले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा सिसोदिया द्वारा दायर अंतरिम और नियमित जमानत याचिका दोनों को खारिज करने के बाद, उन्होंने शीर्ष अदालत का रुख किया। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस संदीप मेहता की अवकाश पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें: 'अगर भगत सिंह को फांसी हुई तो मैं भी फांसी पर चढ़ने को तैयार, तानाशाही से लड़ रहा', आत्मसमर्पण से पहले बोले केजरीवाल

निचली अदालत की न्यायाधीश न्यायमूर्ति कावेरी बावेजा ने सिसौदिया की नियमित और अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी और कहा था कि सिसौदिया व्यक्तिगत रूप से और विभिन्न आरोपियों के साथ बार-बार कोई न कोई आवेदन दायर कर रहे हैं/मौखिक दलील दे रहे हैं। इसके बाद सिसौदिया ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 21 मई को कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी और सीबीआई मामलों में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi के Kanjhawala में श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, जांच शुरू

Mobile Industry ने सरकार से मोबाइल फोन पर GST घटाकर 5% करने की मांग की

BRICS Summit घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, विशेषज्ञों ने सराहा

ICEA ने GST घटाकर 5% करने की मांग की, घरेलू मांग में गिरावट पर वित्त मंत्री को लिखा पत्र