Manish Sissodia ने पत्नी के साथ चाय पीते हुए पोस्ट की तस्वीर, कहा आजादी की चाय, 17 महीने बाद

By रितिका कमठान | Aug 10, 2024

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मनीष सिसोदिया कई महीने बाद अपने घर पहुंच चुके है। उन्होंने कुल 17 महीनों के बाद अपनी पत्नी के साथ सुबह की चाय का मजा लिया है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल से रिहा होते ही अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

 

मनीष सिसोदिया को शनिवार को राजघाट जाना है। इसके बाद मंदिर जाएंगे और फिर पार्टी कार्यालय जाएंगे। पार्टी कार्यालय में मनीष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं राजघाट जाने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनीष सिसोदिया ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो पत्नी के साथ चाय पीते दिखाई दे रहे है। उन्होंने पोस्ट किया आज़ादी की सुबह की पहली चाय…..  17 महीने बाद!

वह आज़ादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है।

वह आज़ादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में साँस लेने के लिए दी है। बता दें की मनीष सिसोदिया को नौ अगस्त को ही बेल मिली है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप