मनमोहन सरकार पर मनीष तिवारी का प्रहार, कहा- मुंबई हमले के बाद PAK पर कार्रवाई नहीं करना कमजोरी की निशानी

By अंकित सिंह | Nov 23, 2021

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी 2008 में मुंबई आतंकी हमले को लेकर अपनी ही मनमोहन सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। अपनी आने वाली किताब 10 Flash Points, 20 Years में मनीष तिवारी ने मनमोहन सिंह की सरकार पर सवाल उठाया है। मनीष तिवारी ने लिखा है कि 26/11 के हमले के वक्त देश को पाकिस्तान के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। अपने तर्क को मजबूत बनाते हुए मनीष तिवारी ने लिखा है कि एक वक्त आता है जब कार्रवाई शब्दों से ज्यादा बोलती है। 26/11 के बाद कार्रवाई होनी चाहिए थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि कार्रवाई नहीं करना मनमोहन सरकार की कमजोरी की निशानी है। मनीष तिवारी ने मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए लिखा कि भारत को उस समय तीव्र जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी। मनीष तिवारी के इसी तर्क को लेकर अब भाजपा प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। शहजाद जय हिंद ने लिखा कि 26/11 के बाद संयम के नाम पर यूपीए सरकार की कमजोरी को लेकर मनीष तिवारी ने अपनी ही सरकार की आलोचना की है। इसके साथ ही शहजाद जय हिंद ने लिखा कि एयर चीफ मार्शल फली मेजर पहले ही कह चुके हैं कि वायुसेना 26/11 का बदला लेना चाहती थी लेकिन यूपीए सरकार ने रोका था। इसके साथ ही शहजाद जय हिंद ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस 26/11 के लिए हिंदुओं को दोष देने और पाकिस्तान को बचाने में लगी थी। 

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां