BJP में शामिल होंगे Manish Tewari! कमलनाथ के बाद तेज हुई दिग्गज नेता के Congress छोड़ने की अटकलें

By एकता | Feb 18, 2024

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बाद अब सांसद मनीष तिवारी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा मनीष तिवारी के संपर्क में हैं और वो जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें, कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों से पहले ही राजनीति गर्मायी हुई है। ऐसे में दिग्गज नेता मनीष तिवारी के भी बीजेपी में शामिल होने की खबरें कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं।

कमलथान के भाजपा में शामिल होने की अटकलें

सांसद मनीष तिवारी से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें सामने आयी। अटकलों के बीच कमलनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उनसे सवाल किया गया तो मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने खबरों को खारिज नहीं किया और न ही इनकी पुष्टि की। उन्होंने मीडिया से कहा, 'आप सभी उत्साहित क्यों हो रहे हैं? यह इनकार करने के बारे में नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो मैं आप सभी को सूचित करूंगा।'

प्रमुख खबरें

पाला बदलने वाले MPs पर Uddhav Thackeray का गुस्सा, बोले- सच्चे शिवसैनिक मेरे साथ

LoC पर Pakistani घुसपैठिया दबोचा गया, सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हो गयी साजिश

Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे

Pakistan फिर बेनकाब! Shoaib Akhtar के भाई के Funeral में LeT आतंकियों का जमावड़ा, हाफिज का बेटा भी मौजूद