नेपाल संकट: पीएम ओली के इस्तीफे के बीच Manisha Koirala ने दादा को याद कर 'लोकतंत्र' पर दिया बड़ा संदेश

By रेनू तिवारी | Sep 10, 2025

अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नेपाल में प्रदर्शनकारियों पर हुई हिंसक कार्रवाई के खिलाफ आवाज़ उठाई है और इसे देश के लिए 'काला दिन' बताया है। उनकी यह टिप्पणी जनरेशन ज़ेड के प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए भीषण उपद्रव के बाद आई है, जो भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार के विवादास्पद प्रतिबंध के विरोध में सड़कों पर उतरे थे।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री और प्रेम, संघर्ष एवं लचीलेपन को स्वर देने वाले लेखक बी.पी. बा को उनके जन्मदिन पर नमन। आज जब छात्र भ्रष्टाचार के खिलाफ और आज़ादी के लिए उठ खड़े हुए हैं तो उनके शब्द कालजयी लगते हैं।’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘लोकतंत्र अविभाज्य है; यदि आप अपने देश में लोकतंत्र चाहते हैं तो आप इसके लिए सभी संघर्षों की उपेक्षा नहीं कर सकते - बी.पी. कोइराला।’’

नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने देश में सरकार विरोधी जबर्दस्त प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। वहां के युवाओं ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उग्र प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल समेत कई शीर्ष नेताओं के आवासों पर हमला किया और संसद में तोड़फोड़ की। हालांकि नेपाल सरकार ने सोमवार रात सोशल मीडिया वेबसाइट पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखा और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई में 19 लोगों की मौत को लेकर जवाबदेही की मांग की।

‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में अभिनेत्री ने नेपाल में प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने खून से सने एक जूते की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘आज नेपाल के लिए काला दिन है। जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात