Manjalpur Upchunav: मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

वडोदरा, तीन अगस्त गुजरात में मंजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की सोमवार को जारी मतगणना के 19 में से चार दौर पूरे होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश पटेल अपने प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से 8,000 से अधिक मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतगणना सुबह आठ बजे वडोदरा के मकरपुरा क्षेत्र स्थित भवन स्कूल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।

पटेल लंबे समय से बीमार थे। भाजपा ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने गुजरात इकाई के अपने उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी को उम्मीदवार बनाया। मंजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों का भाजपा की ताकत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वडोदरा शहर में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस किस तरह मुकाबला करती है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे

आतंकी संगठनों में नहीं भर्ती हो रहे स्थानीय युवा, पत्थरबाजी और अलगाववाद बंद, घुसपैठ के सभी प्रयास विफल, Modi राज की सफलता को दर्शा रहे हैं J&K संबंधी ताजा आंकड़े