Delhi के गुरुद्वारा मजनू का टीला साहिब के पास विसर्जित की गई Manmohan Singh की अस्थियां

By एकता | Dec 29, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद उनके परिवार ने रविवार को उनकी अस्थियों का विसर्जन किया। दिल्ली के गुरुद्वारा मजनू का टीला साहिब के पास पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को विसर्जित किया गया है। शनिवार को, निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat । महाकुंभ 2025 में पहली बार होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल, मन की बात में बोले पीएम मोदी

अंतिम सरकार को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में छिड़ी जंग

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर केंद्र सरकार ने भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री का सरासर अपमान किया है। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर पलटवार किया और उस पर मनमोहन सिंह के निधन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि इस घटिया सोच के लिए कांग्रेस की जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल