मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नयी दिशा दी : रामनाथ कोविंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2024

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे समय में केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में अर्थव्यवस्था की बागडोर संभाली थी जब देश आर्थिक मोर्चे पर संकट का सामना कर रहा था।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सिंह ने अर्थव्यवस्था को एक नयी दिशा दी और देश को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचाया। कोविंद ने कहा, “मनमोहन सिंह को आधुनिक निर्माता सुधारक के रूप में याद किया जाएगा।”

उन्होंने सिंह को ‘विज्ञान और आध्यात्म’ का एक ऐसा मिलाजुला रूप बताया जिसमें भारत के मूल्य और संस्कार गहरे तक रचे-बसे थे। भारत में आर्थिक क्रांति लाने वाले सिंह का बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री थे।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू