बड़े दलित और समाजवादी नेता होने के साथ कुशल प्रशासक थे पासवान: मनमोहन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा कि पासवान एक कुशल प्रशासक थे जिनके जाने से देश ने एक महान दलित एवं समाजवादी नेता खो दिया है। पासवान के पुत्र चिराग पासवान को भेजे शोक संदेश में सिंह ने 2004-09 के दौरान संप्रग की पहली सरकार में पासवान के बतौर मंत्री काम करने एवं उनके साथ अपने जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘रामविलास पासवान जी विभिन्न दलों की सरकारों में बहुत महत्वपूर्ण दलित चेहरा रहे। मेरी अगुवाई वाली सरकार में उनके मंत्री रहने के दौरान उनके साथ मेरी सुखद यादे हैं। वह एक कुशल प्रशासक थे जिन्होंने रसायन एवं उर्वरक मंत्री के तौर पर मेरे साथ बहुत नजदीक से काम किया।’’ 

इसे भी पढ़ें: रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि 

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वह खासी लोकप्रियता रखने वाले जन नेता थे और उनका अपने क्षेत्र से रिकॉर्ड जीत हासिल करना इस बात का प्रमाण है।’’ उन्होंने पासवान के परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट की। रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से यहां के एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: रामविलास पासवान का 74 वर्ष की उम्र में निधन 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sehri Special: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी-हेल्दी डिश, Ramadan में नहीं होगी कमजोरी

Chinese New Year 2026 । फायर हॉर्स देगा हिम्मत और बदलाव का मौका, इन Zodiac वालों की चमकेगी किस्मत

UP Anganwadi Recruitment 2026: बिना Exam सीधी भर्ती, 12वीं पास महिलाएं Merit से पाएं सरकारी नौकरी

Dadasaheb Phalke Death Anniversary: दादा साहब फाल्के ने रखी थी Indian Cinema की नींव, ऐसे बनी थी पहली फिल्म