अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने में मनमोहन सिंह ने अहम भूमिका निभाई्: राष्ट्रपति बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ‘‘एक सच्चा राजनेता’’ कहा और भारत एवं अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग के ‘‘अभूतपूर्व स्तर का श्रेय’’ उनकी रणनीतिक समझ और राजनीतिक साहस को दिया।

बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच सहयोग का आज जो अभूतपूर्व स्तर है, वह (पूर्व) प्रधानमंत्री की रणनीतिक समझ और राजनीतिक साहस के बिना संभव नहीं हो पाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौता करने से लेकर हिंद प्रशांत क्षेत्र के सहयोगियों के बीच ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) की शुरुआत में मदद करने तक, उन्होंने पथ-प्रदर्शक प्रगति की रूपरेखा तैयार की जो भावी पीढ़ियों के लिए हमारे राष्ट्रों और विश्व को मजबूत बनाती रहेगी। वह एक सच्चे राजनेता, एक समर्पित लोक सेवक थे और सबसे बढ़कर, वह एक दयालु और विनम्र व्यक्ति थे।’’

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें 2008 में अमेरिकी ऊपरी सदन सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में तथा 2009 में सिंह की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति के रूप में उनसे मुलाकात करने का अवसर मिला था।

बाइडन ने कहा, ‘‘उन्होंने 2013 में भी नयी दिल्ली में मेरी मेजबानी की थी। जैसा कि हमने तब चर्चा की थी, अमेरिका एवं भारत के संबंध दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश