पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की आप विधायकों के साथ बैठक, तय होगी आगे की रणनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का फैसला राज्यपाल द्वारा वापस लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। मुख्यमंत्री की, विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने की योजना थी। आप विधायकों की यह बैठक अभी जारी है। विधायक बैठक के लिए सुबह विधानसभा पहुंचे। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि विधायकों की बैठक के बाद पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक भी होनी है। उन्होंने कहा कि बाद में पार्टी विधायक एक रैली भी निकालेंगे। आप विधायक दिनेश चड्ढा ने बताया कि बैठक में पार्टी की रणनीति तय की जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले की आलोचना की। ‘आप’ सरकार ने विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विशेष सत्र आहूत करने की मांग की थी। इससे कुछ दिन पहले ही ‘आप’ ने भाजपा पर उसकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। पार्टी ने हाल ही में दावा किया था कि भाजपा ने उसकी छह महीने पुरानी सरकार को गिराने के लिए अपने ‘‘ऑपरेशन लोटस’’ के तहत उसके कम से कम 10 विधायकों से संपर्क करके उन्हें 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश थी।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट