मान, केजरीवाल ने शहीद अमरीक सिंह के परिवार को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के अपनेसमकक्ष अरविंद केजरीवाल के साथ रविवार को अमरीक सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। सिंह भारतीय सेना की सेवा करते हुए शहीद हुए थे।

मातृभूमि के सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मान ने कहा कि यह पंजाब सरकार का परम कर्तव्य है।

केजरीवाल और मान ने शहीद के पिता गुरजंत सिंह को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने देश के लिए सैनिकों के बलिदान को मान्यता देने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की।

केजरीवाल ने कहा कि मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सेवा के दौरान शहीद हुए सभी सैन्य कर्मियों के परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये दे रही है।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के ठीक विपरीत है, जो शहीद सैनिकों के परिवारों को अपमानित करती है क्योंकि उन्हें वित्तीय सहायता या उचित सम्मान के लिए एक पैसा तक नहीं दिया जा रहा है। दोनों मुख्यमंत्री के यहां विकास क्रांति रैली में भी हिस्सा लेने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks