हरियाणा में कैबिनेट विस्तार के बाद आमने-सामने मनोहर लाल और अनिल विज, मामला अमित शाह तक पहुंचा

By अंकित सिंह | Dec 29, 2021

हरियाणा में एक बार फिर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट सहयोगी अनिल विज आमने सामने दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, मंगलवार को हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस विस्तार के साथ ही भाजपा में तनातनी हो गई है। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री खट्टर ने अनिल विज से गृह विभाग या फिर स्वास्थ्य विभाग मांगा है जबकि अनिल विज यह देने को तैयार नहीं हैं। यही कारण है कि अनिल विज फिलहाल नाराज हैं और इसी कारण से उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम का भी बहिष्कार किया। आपको बता दें कि मंगलवार को हुए कैबिनेट विस्तार में जजपा के देवेंद्र सिंह बबली और भाजपा के डॉ कमल गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली थी। देवेंद्र बबली को विकास एवं पंचायत विभाग का मंत्रालय मिल गया है जबकि डॉ कमल के विभागों पर फैसला नहीं हो पाया है। 

इसे भी पढ़ें: गरीबों की आय बढ़ाने के लिए जल्द लाई जाएंगी नई स्कीमें- मुख्यमंत्री

अनिल विज ने यह भी कह दिया है कि अगर गृह विभाग या अन्य विभाग उनसे वापस लिया जाता है तो वह सभी विभागों से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंपने को तैयार हैं। जाहिर सी बात है कि मामला आगे बड़ा भी हो सकता है। 2019 चुनाव के बाद एक बार फिर से मनोहर लाल खट्टर और अनिल विज के बीच विवाद की खबरें आई थी। हालांकि तब गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद इसे शांत किया गया था। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने दावा किया है कि पार्टी में फिलहाल कोई नाराजगी नहीं है और आगे भी हम सब मिलकर काम करते रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी