देश के बंटवारे को मनोहर लाल ने बताया दर्दनाक, बोले- आज भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश हो सकते हैं एक

By अंकित सिंह | Jul 26, 2022

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश के बंटवारे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पूर्वी जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी का एकीकरण हुआ, ठीक वैसा ही बांग्लादेश और पाकिस्तान का भी भारत में विलय संभव है। खट्टर ने साफ तौर पर कहा कि जब पूर्वी और पश्चिमी एकजुट हो सकते हैं तो भारत के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश का विरोध क्यों नहीं हो सकता है? उन्होंने कहा बर्लिन की दीवार को गिरा ईस्ट और वेस्ट जर्मनी एक हो गए थे तो ऐसे में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की कि क्यों नहीं हो सकते। दरअसल, मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के तीन दिवसीय कैंप को संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में डीएसपी को कुचलने के मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री खट्टर

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया था। खट्टर ने इस अभियान के संबंध में प्रशासनिक सचिवों, उपायुक्तों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खट्टर को उद्धृत करते हुए एक बयान में कहा गया था कि हर घर तिरंगा निश्चित रूप से एक अनूठा अभियान है, क्योंकि यह राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जगाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने की परिकल्पना करता है।’’

प्रमुख खबरें

यक्ष प्रश्न: क्या विकसित भारत 2047 का लक्ष्य 2075 में हासिल होगा?

डिहाइड्रेटेड Sonam Wangchuk का Safdarjung Hospital में इलाज से इनकार, अपनी मांगों पर अड़े activist

एआई तकनीक सीखने वालों के लिए सर्वाधिक अवसर बनेंगे: प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह

Indian Airforce में Agniveer Musician पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के पास IAF Join करने का मौका