Manohar Lal ने मसौदा बिजली विधेयक पर सांसदों की समिति के साथ परामर्श किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

बिजली मंत्री मनोहर लाल ने मसौदा बिजली (संशोधन) विधेयक के प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए संसद सदस्यों की एक समिति के साथ बैठक की। एक सरकारी बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

यह सलाह-मशविरा बिजली इंजीनियरों के संगठन ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) के विरोध प्रदर्शनों के बीच हुआ, जिसने प्रस्तावित बिजली विधेयक के खिलाफ 23 दिसंबर को प्रदर्शन करने का कार्यक्रम तय किया है।

संगठन ने उसी दिन देशव्यापी हड़ताल का भी आह्वान किया है, जिसमें केंद्रीय मजदूर संगठनों और किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के साथ मिलकर नए श्रम कानूनों का विरोध किया जाएगा और फसलों के लिए गारंटीशुदा न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग की जाएगी।

बयान में कहा गया कि बिजली मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि बिजली (संशोधन) विधेयक का मकसद भारत के बिजली क्षेत्र की विधायी नींव को मजबूत करना है।

लाल ने इस बात पर जोर दिया कि विधेयक में ऐसे प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं ताकि लागत के अनुरूप शुल्क अनिवार्य किया जा सके। मंत्री ने उपस्थित लोगों को साफ किया कि निजीकरण और लागत में बढ़ोतरी या कर्मचारियों पर बुरे असर के बारे में आशंकाओं का कोई आधार नहीं है।

यह सुनिश्चित करने के लिए उचित नियामकीय और नीतिगत उपाय किए जाएंगे कि उपभोक्ताओं या कर्मचारियों के किसी भी वर्ग पर कोई बुरा असर न पड़े। एआईपीईएफ के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने आरोप लगाया कि ये संशोधन किसानों और गरीब घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बनाए गए क्षेत्रों में सब्सिडी और क्रॉस सब्सिडी को खत्म कर देंगे, जिससे बिजली खर्च बढ़ जाएगा।

प्रमुख खबरें

Inside The US-Iran Talks | पाकिस्तान में कमरे के अंदर क्या क्या हुआ? इस्लामाबाद में वैंस और ईरानी वार्ताकारों के बीच का दोस्ताना माहौल और बातचीत की नाकामी

अगर वे वापस नहीं आते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं, ईरान के साथ बातचीत नाकाम होने पर Donald Trump के तल्ख तेवर

अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण नाकाबंदी का ऐलान

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.