Haryana: मोनू मानेसर से मनोहर लाल खट्टर ने झाड़ा पल्ला, बोले- हमारे पास कोई इनपुट नहीं, राजस्थान पुलिस खोजे

By अंकित सिंह | Aug 02, 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि राज्य को बजरंग दल नेता मोनू मानेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। दावा किया जा रहा है कि मोनू मानेसर ने ही सोमवार की हिंसा के लिए लोगों को उकसाया था जिससे राज्य भर में सांप्रदायिक झड़पें हुईं और छह लोगों की जान चली गई। मोनू मानेसर के बारे में बोलते हुए सीएम ने कहा, 'मोनू मानेसर के खिलाफ राजस्थान में मामला दर्ज किया गया है। राजस्थान पुलिस उसकी तलाश कर रही है, हरियाणा सरकार इस मामले में राजस्थान पुलिस का सहयोग करेगी।'

इसे भी पढ़ें: भीड़ की सही जानकारी देने में VHP की विफलता हो सकती है हिंसा की वजह : दुष्यंत चौटाला

मोनू मानेसर का इनकार

मोनू मानेसर ने भिवानी दोहरे हत्याकांड में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है, जिसमें दो मुस्लिम पशु व्यापारियों की हत्या कर दी गई थी और हाल ही में हरियाणा के नूंह मेवात जिले में एक जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक झड़पों के केंद्र में उसका नाम सामने आने के बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा में भी मोनू मानेसर ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। बजरंग दल के गौरक्षक विंग के प्रमुख मानेसर ने दावा किया है कि वह सोमवार को हरियाणा के नूंह मेवात में धार्मिक जुलूस में मौजूद नहीं थे और निश्चित रूप से उन्होंने कोई "घृणास्पद भाषण" नहीं दिया, जिससे हिंसक सांप्रदायिक झड़पें हो सकती थीं।मानेसर ने कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि राजस्थान पुलिस भिवानी दोहरे हत्याकांड की स्पष्ट जांच करेगी। मैंने पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से वीडियो साझा कर दावा किया था कि मैं भिवानी हत्याओं में शामिल नहीं था।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार