अगले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी सीटें जीतेंगे: मनोहर लाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2018

भिवानी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी दस सीटों पर भाजपा की जीत होगी। खट्टर ने रविवार को नवगठित चरखी दादरी जिले को करोड़ों रुपए की सौगात दी और करीब एक सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा भी की। 

 

मुख्यमंत्री चरखी दादरी की नई अनाजमंडी में आयोजित जनविश्वास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल वहीं घोषणाएं कर रही है, जिनको पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दोबारा भाजपा को मौका देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

DC vs RR IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, पोरेल और फ्रेजर-मैकगर्क की अर्धशतकीय पारी

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया