PRIME वीडियो पर रिलीज हुई Manoj Bajpayee की गली गुलियां, कई फिल्म फेस्टिवल में हो चुकी है प्रदर्शित

By एकता | Oct 29, 2022

बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गली गुलियां' आखिरकार 29 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गयी है। 2018 में सिनेमाघरों के बाद अब जाकर फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। बता दें, फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है, जो चार साल के बाद आज सफल हुआ है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के लीड अभिनेता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

इसे भी पढ़ें: अपनी बहन के एक्स को डेट कर रही हैं Khushi Kapoor? Janhvi Kapoor ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

अभिनेता ने आगे लिखा, 'फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता दीपेश जैन ने इस परियोजना का नेतृत्व करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। फिल्म के कलाकारों और क्रू को बधाई, वे इस उत्कृष्ट कृति को देने में असाधारण रहे हैं।' जानकारी के लिए आपको बता दें, मनोज बाजपेयी की यह फिल्म बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, मामी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, लॉस एंजिल्स फिल्म फेस्टिवल, अटलांटा फिल्म फेस्टिवल, क्लीवलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और 2018 इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न सहित कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप