महाराष्ट्र चुनाव से पीछे हटे मनोज जरांगे पाटील, नहीं उतारेंगे एक भी उम्मीदवार, जानें किसे होगा फायदा

By अंकित सिंह | Nov 05, 2024

महाविकास अघाड़ी को मदद पहुंचाने वाले कदम के तहत मराठा नेता मनोज जरांगे पाटील ने घोषणा की है कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। इससे एमवीए को फायदा होगा क्योंकि मराठा वोट अब एमवीए को जाने की संभावना है। जारंगे पाटिल ने मराठा समुदाय को, विशेषकर मराठवाड़ा में, इस आधार पर लामबंद किया था कि भाजपा मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए उत्सुक नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: Uran विधानसभा सीट पर बीजेपी के टिकट पर Mahesh Baldi पेश करेंगे अपना दावा, पिछली बार बतौर निर्दलीय बने थे विधायक

सोमवार तड़के तक जारांगे पाटिल ने दावा किया था कि वह उम्मीदवार उतारेंगे लेकिन एमवीए नेताओं को भरोसा था कि वह अपना नाम वापस ले लेंगे। एमवीए के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जारांगे द्वारा मराठा उम्मीदवारों को मैदान में उतारने से मराठा वोटों में विभाजन होता और पूरे मराठवाड़ा क्षेत्र में एमवीए को नुकसान होता। इसलिए उन्हें मुकाबले से हटने के लिए बातचीत चल रही थी। एमवीए नेता ने कहा, "ध्रुवीकरण का भी मुद्दा था क्योंकि अन्य समुदाय, विशेष रूप से ओबीसी, जो ओबीसी कोटा से मराठों को कोटा मिलने का विरोध कर रहे थे, सामूहिक रूप से सत्तारूढ़ दलों के पास चले गए होंगे।"

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी