RSS और बीजेपी के बीच पद की लड़ाई चल रही, मनोज झा बोले- लोगों को रोजगार और अन्य मुद्दों पर बात करनी चाहिए

By अभिनय आकाश | Jun 15, 2024

राजद नेता मनोज झा ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के बीच पद की लड़ाई चल रही है। देश को वहां अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। लोगों को रोजगार और अन्य मुद्दों पर बात करनी चाहिए। अग्निवीर जैसी योजनाओं को खत्म करना चाहिए। इंद्रेश कुमार के अहंकार वाले बयान के बाद विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी पर हमलावर हो गई है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने  कहा कि इंद्रेश कुमार ने जो दिल में आया, वही कहा। हो सकता है कि उन पर दबाव रहा हो, इसलिए उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया, लेकिन भारत जानता है कि अहंकारी कौन है, अहंकार की भाषा कौन बोलता है, 400 पार की बात करता है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics | Prashant Kishor ने पीएम मोदी के पैर छूने पर Nitish Kumar की आलोचना की, कहा 'सीएम ने बिहार को शर्मसार किया'

आरएसएस और भाजपा सहित उसके सहयोगी संगठनों की तीन दिवसीय वार्षिक समन्वय बैठक केरल के पलक्कड़ जिले में 31 अगस्त से शुरू होगी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। आरएसएस सूत्रों ने कहा, आरएसएस और भाजपा के बीच कोई दरार नहीं है। संघ का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विपक्षी नेताओं समेत लोगों के एक वर्ग का दावा है कि भागवत की वह टिप्पणी लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को एक संदेश है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सच्चा सेवक कभी अहंकारी नहीं होता सूत्रों ने कहा, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद उन्होंने (भागवत) जो भाषण दिए थे और इस बार का जो भाषण है , इनमें बहुत अधिक अंतर नहीं है।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में