राज्य स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का सदस्य चुने जानें पर मनोज राजोरिया को किया गया सम्मानित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

करौली-धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजोरिया को भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राजस्थान राज्य की राज्य स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का सदस्य मनोनीत किये जाने पर धौलपुर विधायक शौभा रानी कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवन कुमार वर्मा, जिला संगठन प्रभारी जवाहर सिंह बेडम एवं भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस, धौलपुर में उनको माला पहना कर सम्मानित किया तथा आशा व्यक्त की कि अब राज्य स्तर पर दिशा के कार्य को गति मिलेगी।


इस अवसर पर करौली-धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने उनको राजस्थान राज्य की राज्य स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का सदस्य मनोनीत किये जाने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार प्रकट किया है।


प्रमुख खबरें

Jharkhand में ED का बड़ा एक्शन, नोटों का अंबार मंत्री के पीएस के घर मिला

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल