आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में Manoj Sinha, कहा- आतंकवाद से जुड़े सरकारी कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2023

जम्मू। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को उन सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी को सही ठहराया जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं। सिन्हा ने कहा कि प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा। केंद्र या राज्य सरकारों में असैन्य कर्मियों को बर्खास्त करने, हटाने से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 311 का उल्लेख करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि ‘यह अनुच्छेद ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जोड़ा गया जो देश के लिए खतरा हैं’।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कश्मीरी कर्मचारियों को गलत तरह से आतंकवादी समर्थक और आईएसआई समर्थक बताकर चुनिंदा तरीके से बर्खास्त करना सामान्य बात हो गयी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब सरकार ‘जज’ और ‘ज्यूरी’ की भूमिका निभा रही होती है तो आरोपी को अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका नहीं दिया जाता।’’ उप राज्यपाल सिन्हा ने रविवार को कहा, ‘‘प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता उन कर्मचारियों को बाहर करने की है जिनके तार आतंकवाद से जुड़े हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस किसी के भी तार आतंकवाद से जुड़े हैं या जिसने आतंकवाद को बढ़ाने में मदद की है और गलत तरह से सरकारी नौकरी हासिल कर ली है, उसे उसकी संलिप्तता के सबूत होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई का सामना करना होगा।’’ सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने अपना ध्यान पुंछ और राजौरी को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए उन पर लगा दिया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

West Asia में तनाव के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ा रहा भारत, S Jaishankar ने दी जानकारी