30 साल बाद फिर कांवड़िए बनेंगे मनोज तिवारी, बिहार से देवघर बाबा बैद्यनाथ तक 100 किलोमीटर पैदल करेंगे कावड़ यात्रा

By रेनू तिवारी | Jul 31, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बृहस्पतिवार को बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक 100 किलोमीटर से ज्यादा लंबी कांवड़ यात्रा करेंगे। सांसद ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि वह पैदल यात्रा करेंगे और तीन अगस्त तक यह यात्रा पूरी होगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से तीन बार से सांसद तिवारी ने कहा, “30 साल बाद, मैं फिर से बाबाधाम की कांवड़ यात्रा करूंगा।” उन्होंने कहा कि वह भगवान शिव से दिल्ली और बिहार की जनता समेत सभी का भला करने की प्रार्थना करेंगे। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तिवारी पार्टी का एक प्रमुख पूर्वांचली चेहरा हैं।


इसे भी पढ़ें: 'एक दिन इस्लामाबाद भारत को तेल बेचेगा...', डोनाल्ड ट्रम्प की घोषणा की, अमेरिका पाकिस्तान में 'विशाल' तेल भंडार विकसित करेगा

भाजपा नेता और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में एक नया गाना "सिंदूर का ललकार" रिलीज़ किया। गाने के पोस्टर में मनोज तिवारी के साथ भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी नज़र आ रही हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ मीडिया ब्रीफिंग का नेतृत्व किया था।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: जापान ने यूरोपियन टीमों को चौंकाया, Sweden से ड्रॉ खेलकर Round of 32 में किया क्वालिफाई

कतर तो बड़ा खिलाड़ी निकला, अमेरिका को धोखा देकर कैसे की ईरान की मदद?

इस्लामाबाद नहीं बनने देंगे...यूरोपीय देश का मुस्लिमों पर होश उड़ाने वाला ऐलान, पहली बार भारत हैरान!

CM DK Shivakumar का Excise विभाग को कड़ा संदेश: सरकार की बदनामी बर्दाश्त नहीं होगी