पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई संजू सैमसन की अहमियत, कहा- कोहली-रोहित के बाद उनके फैंस सबसे ज्यादा

By Kusum | Apr 03, 2026

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंस के लिए खेल रहे हैं। संजू सैमसन बल्लेबाज हैं, विकेटकीपर हैं मौका मिलने पर वह कप्तानी भी कर सकते हैं। इससे पहले संजू राजस्थान रॉयल्स के साथ थे जहां वह टीम के कप्तान भी थे। वैसे संजू का बल्ला आईपीएल 2026 के पहले लीग मैच में नहीं चला, लेकिन इसके बावजूद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बताया कि संजू सीएसके के लिए कितने अहम हैं।  

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि जिस तरह से संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला, उनकी ये कहानी किताबों में आनी चाहिए। जिस माइंडसेट के साथ वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले थे, हालांकि, उनके साथ ज्यादती हुई थी। उनको पहले ही ओपनिंग में मौका मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब उन्हें मौका मिला तब वो मध्यक्रम में खेले और फिर उन्हें ओपन करने का मौका मिला और फिर जिस तरह से वो चमके तो आज हम गर्व से कह सकते हैं कि जिस तरह से उन्होंने अहम मैचों में प्रदर्शन किया और फिर अब वो सीएसके के साथ हैं। जो एमएस धोनी का क्रेज है ना वो संजू के आने के बाद वैसी ही रहने वाला है। यानी अगर धोनी नहीं होंगे तो उनकी कमी नहीं खलने वाली है। वो धोनी के ब्रांड के भी आगे बढाने वाले हैं।  

प्रमुख खबरें

Election Commission मार्च के दौरान Akhilesh Yadav और Abhishek Banerjee समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi, LoP बोले- हमें क्यों रोक रही पुलिस?

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर 1 बजे तक 58.37% मतदान

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा